• August 10, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 61 छात्राओं को प्रदान की निःशुल्क साइकिल

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 61 छात्राओं को प्रदान की निःशुल्क साइकिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल रिसाली में आयोजित “सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना” के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर 61 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। साइकिल मिलने से अब बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय बचेगा और वे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई कर सकेंगी।”

उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा “नई शिक्षा नीति के तहत आत्मानंद स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। अब गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे भी बिना किसी भेदभाव के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बनने का सपना देख सकते हैं। राज्य सरकार की छात्रवृत्ति, पोषण, पाठ्यपुस्तक जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं इसी दिशा में उठाया गया बड़ा कदम हैं।”

छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा “आप सभी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। शिक्षा ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। आज की बेटियां कल की डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”

विधायक ललित चंद्राकर ने संस्कार और नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा “शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी बहुत जरूरी है। आज कुछ युवा नशे रूपी जहर के चक्कर में पड़कर अपना जीवन और कैरियर बर्बाद कर रहे हैं। आप सभी गलत संगति और नशे से दूर रहें। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। अनुशासित और नशा मुक्त जीवन ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती पारस सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू एवं राजू राकेश जंघेल, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद मनीष यादव एवं सरिता देवांगन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि विक्की सोनी, कंचन सिंग, मोंगरा देशमुख, ममता शर्मा, बिंदु साहू, तेजस्वनी सोनवानी, ओमकेश्वरी मार्कंडेय, अजीत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, सतीश दुबे, के. पी. बघेल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Related News

महिला उद्यमिता को मिला भव्य मंच, “मेरे सपनों का आँगन” महोत्सव का सफल आयोजन

महिला उद्यमिता को मिला भव्य मंच, “मेरे सपनों का आँगन” महोत्सव का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग 10 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, जिला दुर्ग महिला…
रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर

रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता, संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।…
दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…