• August 10, 2026

महिला उद्यमिता को मिला भव्य मंच, “मेरे सपनों का आँगन” महोत्सव का सफल आयोजन

महिला उद्यमिता को मिला भव्य मंच, “मेरे सपनों का आँगन” महोत्सव का सफल आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग
10 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, जिला दुर्ग महिला चैंबर द्वारा 8 एवं 9 अगस्त को महेश कॉलोनी, पुलगांव चौक, दुर्ग में आयोजित दो दिवसीय “मेरे सपनों का आँगन” महिला उद्यमिता महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। महोत्सव में महिला उद्यमियों, गृहणियों, स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को अपने हुनर, उत्पाद और व्यवसाय को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिला।

कार्यक्रम में मंच पर आसीन मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी विशिष्ट अतिथि सुश्री सरोज पांडेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विशेष अतिथि श्री ललित चंद्राकर जी, विधायक दुर्ग ग्रामीण एवं अध्यक्ष, श्रीमती अलका बाघमार जी, महापौर नगर निगम दुर्ग,प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन जी ,प्रदेश सलाहकार श्री संजय रूंगटा जी,चतुर्भुज राठी जी,महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता जी, महामंत्री मनीषा तरवानी जी,कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल जी,श्री राजेश वासवानी जी,श्री राधा किशन सुंदरानी जी,चेतन थारवानी जी,दुर्ग चैंबर के अध्यक्ष श्री अनूप गटागट जी, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी जी,किशोर जैन जी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कमलेशवैद महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती पवार जी,भिलाई महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कन्नौजिया जी,महामंत्री श्रीमती सविता जी, महिला विंग दुर्ग की महामंत्री श्रीमती नीतू श्रीवास्तव जी एवं युवा विंग के अध्यक्ष श्री आशीष सक्सेरिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सतीश थोरानी जी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ एवं श्रीमती डॉ. इला गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग ने की।

मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं के भीतर प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भर बनने की अद्भुत क्षमता है। “मेरे सपनों का आँगन” जैसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर को पहचान दिलाने और उसे व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी महिला उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए इसी आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ें।

विशिष्ट अतिथि सुश्री सरोज पांडेय जी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को मंच और बाजार उपलब्ध कराने वाली ऐसी पहल समाज और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने आयोजन की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है। “मेरे सपनों का आँगन” महिलाओं के हुनर, मेहनत और उद्यमिता को बाजार से जोड़ने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिला उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. इला गुप्ता जी ने कहा कि प्रत्येक महिला के भीतर कोई न कोई हुनर और सपना जरूर होता है, आवश्यकता केवल उसे उचित मंच देने की है। “मेरे सपनों का आँगन” ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए पूरी टीम और सभी महिला उद्यमियों को बधाई दी।

महोत्सव के संयोजक श्री अनूप गटागट जी,डॉ मानसी गुलाटी जी, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन के कार्यक्रम प्रभारी श्री किशोर जैन जी एवं श्रीमती प्रियंका जैन जी रहे, जबकि सह-प्रभारी श्रीमती शशि बंछोर जी एवं श्रीमती दीना सोनी जी रहे।

मंच संचालन श्रीमती ललेश्वरी साहू जी, श्री संजय खंडेलवाल जी एवं श्री मनोज अग्रवाल जी द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन श्रीमती दीना सोनी जी द्वारा किया गया।

स्टॉलों की व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी श्रीमती प्रीति खरे, श्रीमती रूपलता साहू, श्रीमती अनिमा सिंह, प्रांजल,पूजा,मनु,श्रीमती लता जी, श्रीमती संगीता सोनवानी, श्रीमती सोनी त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती कुसुम सिंह, श्रीमती रूना शर्मा एवं श्रीमती दीपा जी द्वारा संभाली गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“मेरे सपनों का आँगन” में महिला उद्यमियों द्वारा फैशन एवं एथनिक परिधान, होम डेकोर, आकर्षक ज्वेलरी, हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक उत्पाद, फूड एवं बेकरी, गिफ्ट आइटम, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। दो दिनों तक बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उत्पादों की खरीदारी की।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने, अपने उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

डायमंड रिंग और चांदी के सिक्के रहे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में आयोजित लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में डायमंड रिंग प्रदान की गई, वहीं 9 भाग्यशाली विजेताओं को चांदी के सिक्के पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इसके अलावा हाऊजी, 10 लकी ड्रॉ, ₹30,000 तक के कैश प्राइज एवं 10 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन ने भी लोगों में खासा उत्साह पैदा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में मनोरंजन और उमंग का रंग भर दिया।

आयोजकों ने कहा कि “मेरे सपनों का आँगन” केवल दो दिवसीय प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों, हुनर और आत्मनिर्भरता को पहचान देने की एक सार्थक पहल है। इस आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार, नए ग्राहकों से जुड़ने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।

आयोजन की सफलता पर सभी अतिथियों, चैंबर पदाधिकारियों, आयोजन समिति, महिला उद्यमियों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं के हुनर को मंच देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री शिव चंद्राकर जी, श्री अशोक राठी,श्री प्रहलाद रूंगटा जी, श्री किशोर जैन , जिला अध्यक्ष कमलेशवैद जी , श्री मनोज अग्रवाल, श्री जवाहर जैन जी, श्री संजय खंडेलवाल जी, श्री मेंहदी भाई श्री दिनेश टावरी जी, श्री आनंद जैन जी, श्री आनंद अग्रवाल जी, श्री अटल गोदवानी जी, श्री आदित्य चंद्राकर जी, श्री बहादुर अली थारानी जी,, श्री ठकवानी जी, श्री अरुण दुग्गड़ जी, श्री सुदीप अग्रवाल जी, श्री उत्तम भंडारी जी, श्री आशीष सक्सेरिया जी, श्री सतीश समर्थ जी, श्री विपुल साहू जी, श्री संदीप अग्रवाल जी, श्री दिलीप मारुति जी, श्री दिनेश जी, महिला विंग की जिला महामंत्री श्रीमती नीतू श्रीवास्तव जी, श्रीमती प्रीति खरे जी, श्रीमती रूपलता साहू जी, श्रीमती प्रियंका जैन जी, श्रीमती दीना सोनी जी, श्रीमती ललेश्वरी साहू जी, श्रीमती शशि बंछोर जी, श्रीमती अनिमा सिंह जी, श्रीमती श्वेता सिंह जी, श्रीमती संजू शर्मा जी, श्रीमती रोशनी साहू जी, श्रीमती लता जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 61 छात्राओं को प्रदान की निःशुल्क साइकिल

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल रिसाली में आयोजित…
रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर

रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता, संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।…
दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…