• August 10, 2026

झूठ बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष कोहले: बंजारे

झूठ बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष कोहले: बंजारे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के एमआईसी प्रभारी एवं वरिष्ठ लोकप्रिय भाजपा नेता नरेन्द्र बंजारे ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले व्दारा स्ट्रीट लाईट के विषय में पिछले कुछ दिन पूर्व दिए गए बयान को झूठा बताया है। श्री बंजारे का कहना है कि स्ट्रीट लाईट व्यवस्था में लापरवाही कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में की गयी है। कांग्रेस परिषद ने जिस कंपनी को देखरेख की जिम्मेदारी दी थी उसके डेढ़ करोड़ रु. का भुगतान कांग्रेस परिषद ने नहीं किया।
श्री बंजारे ने कहा कि निगम में भाजपा परिषद के अस्तित्व में आने के बाद विद्युत व्यवस्था की दिशा में विशेष रुप से प्रयास किये गए है । दुर्ग के विधायक व शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव व्दारा विद्युत व्यवस्था के लिए 40 लाख रु. की राशि दिलाई गयी है। निगम महापौर अलका बाघमार ने विद्युत व्यवस्था के लिए 10 लाख रु. दिए है। श्री बंजारे ने कहा कि शहर के कतिपय वार्डो में यदि बिजली प्रभावित हुई है तो यह वर्षा के मौसम व आंधी तूफान की वजह से हुआ है। निगम प्रशासन व्दारा विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। लाईट की खरीदी बराबर क जा रही है। नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले झूठी बयान बाजी कर रहे हैं और कांग्रेस परिषद की विफलता पर पर्दा डालने का काम कर रहे है शहर की जनता को मालूम है कि कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में मूलभूत समस्याओं का अंबार रहा है। भाजपा परिषद के कार्यकाल में निगम महापौर के नेतृत्व में शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…