• August 13, 2026

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर जी के बड़े सुपुत्र नमन चंद्राकर का जन्मदिवस सेवा भाव के साथ मनाया गया।

नमन चंद्राकर के जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वयं आज जिला हॉस्पिटल दुर्ग में एक यूनिट ब्लड डोनेट किया । साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और उपस्थितजनों को फलदार पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका सेवा है। रक्तदान महादान है और वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी जिम्मेदारी है। नमन ने जिस तरह से अपना जन्मदिन समाजसेवा को समर्पित किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।”
उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। हम सभी को अपने जीवन में जरूरतमंदों की मदद और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।”
परिवारजनों ने केक काटकर नमन चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर परिवारजन विधायक ललित चंद्राकर जी, माता श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर जी, अनुज नयन चंद्राकर एवं बहन मुस्कान चंद्राकर मुख्य स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज दानी, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर,सहित बड़ी संख्या में मित्रगण, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।


Related News

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले के ग्राम धनगांव में स्वर्ण जयंती एवं राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का भव्य…
गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…