• November 3, 2024

महापौर धीरज बाकलीवाल मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से, चुनावी गतिविधियों पर चर्चा

महापौर धीरज बाकलीवाल मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से, चुनावी गतिविधियों पर चर्चा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीपावली की बधाई दी। इस बीच आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। वार्डों के आरक्षण, चुनाव की तारीख, प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी चर्चा किए जाने की खबर है। हालांकि महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस प्रकार की किसी भी चर्चा से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मुलाकात बेहद सामान्य थी। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की गई। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस शुभ अवसर पर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और शांति के लिए मंगलकामनाएं की गईं, और दीपों के इस पर्व ने मिलकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। बता दें कि अगले दो ​महीने में निकाय चुनाव होने हैं, लेकिन आरक्षण और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के साथ निकाय चुनाव होने की आहट है। इसके कारण भी चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है। ऐसा होने की स्थिति में दुर्ग निगम में प्रशासन की नियुक्ति होगी, क्योंकि महापौर की शहर सरकार का कार्यकाल  दिसंबर माह में समाप्त हो रहा है।


Related News

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…