• August 16, 2026

दुर्ग में देशभक्ति का जज़्बा: अरुण वोरा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण,शहरवासियों को दीं शुभकामनाएँ

दुर्ग में देशभक्ति का जज़्बा: अरुण वोरा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण,शहरवासियों को दीं शुभकामनाएँ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग: 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर दुर्ग शहर देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया तथा नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

राष्ट्रगान की गूँज और भारत माता के जयकारों के बीच उन्होंने ध्वजारोहण कर वीरों की शहादत को नमन किया।इन प्रमुख स्थलों पर हुआ ध्वजारोहण:​गांधी प्रतिमा एवं गांधी चौक (इंदिरा मार्केट)​,राजीव भवन, दुर्ग,​काली मंदिर परिसर (इंदिरा मार्केट),​वाणी रियल टैलेंट अकादमी, पंचशील नगर,​दुर्ग रोडवेज एवं साई द्वार (सिविल लाइंस),​शक्ति नगर एवं कुआँ चौक (वार्ड-16),​बमलेश्वरी कॉलोनी, बोरसी.

​ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने विचारोत्तेजक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया: “15 अगस्त उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण हम आज़ाद भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं, जो हमें हर दिन अपने अधिकार और कर्तव्य याद दिलाती है। आज़ादी का वास्तविक अर्थ संविधान के हर एक शब्द की रक्षा करना, लोकतंत्र को मजबूत बनाना और समाज के हर व्यक्ति को बराबरी का हक दिलाना है।”

*दुर्गवासियों के नाम अरुण वोरा का संदेश*

मेरे प्रिय दुर्गवासियों,80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं दुर्ग शहर के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।दुर्ग हमेशा से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और जनभागीदारी की मिसाल रहा है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दुर्ग की पहचान यहाँ के जागरूक, मेहनती और एकजुट नागरिकों से है।आइए हम सब मिलकर अपने दुर्ग को और सशक्त बनाएं।यही सच्चे अर्थों में आज़ादी का उत्सव होगा।


Related News

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…