• August 16, 2026

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण में आ रही तकनीकी समस्याओं, ई-केवाईसी की दिक्कतों तथा श्रमिकों से कथित रूप से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर एवं जिला इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम कार्यालय पहुंचकर सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रमिकों के मजदूर कार्ड का नया पंजीयन एवं नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण श्रमिकों के आवेदन लंबित हैं और पात्र श्रमिक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

इस दौरान श्रमिकों ने यह शिकायत भी रखी कि कुछ चॉइस सेंटरों के माध्यम से मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण के नाम पर ₹1,500 से ₹2,000 तक राशि वसूले जाने की मांग की जा रही है। कांग्रेस एवं इंटक ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

धीरज बाकलीवाल ने कहा—

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “श्रमिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण ताकत हैं। शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बनाए गए मजदूर कार्ड के पंजीयन और नवीनीकरण में यदि तकनीकी समस्याओं के कारण गरीब श्रमिक परेशान हो रहे हैं, तो यह गंभीर विषय है। श्रमिकों को अपने अधिकार के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ें और उनसे कार्ड बनवाने या नवीनीकरण के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी जाए, इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कहा कि “श्रम विभाग को पोर्टल और ई-केवाईसी की तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए तथा श्रमिकों से राशि वसूली की शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर श्रमिकों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।”

ज्ञापन में मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया तत्काल सुचारु करने, ई-केवाईसी की तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने तथा श्रमिकों से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।

कांग्रेस एवं इंटक नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर एवं जिला इंटक लगातार संघर्ष करती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार,गुरदीप भाटिया,पूर्व पार्षद बृजेन्द्र भारद्वाज,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरव उमरे,सचिव मुकेश साहू,दीपक जैन,सुमित घोष,चंद्रमोहन गभने,भूपेंद्र सेन,चिराग शर्मा,अंश चतुर्वेदी,मोहित वाल्डे,डॉ केशव सिन्हा उपस्थित थे।


Related News

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष…
गया नगर–चंडी मंदिर–तमेरपारा मार्ग पर 8 दिनों से फूटी पाइपलाइन, अरुण वोरा ने किया निरीक्षण, कलेक्टर से तत्काल मरम्मत की मांग

गया नगर–चंडी मंदिर–तमेरपारा मार्ग पर 8 दिनों से फूटी पाइपलाइन, अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर के गया नगर से चंडी मंदिर होते हुए तमेरपारा जाने…
विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल

विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर नगर निगम के…