• August 16, 2026

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा जल से धोना दलित समाज का घोर अपमान :धीरज बाकलीवाल

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा जल से धोना दलित समाज का घोर अपमान :धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, दलित समाज के वरिष्ठ नेता  मल्लिकार्जुन खड़गे जी* के उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल को “गंगा जल से धोना” शर्मनाक और निंदनीय है।ये सीधा-सीधा बाबा साहब और पूरे दलित समाज का अपमान है।आंकड़े बताते हैं भाजपा की सोच हमेशा दलित विरोधी रही है।
NCRB 2023 के आंकड़े के अनुसार देश में भाजपा शासित राज्यों में हर दिन दलितों पर अत्याचार की घटना सामने आ रही है भाजपा सरकार में दलित उत्पीड़न के मामलों में 15% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।शिक्षा और नौकरी में भेदभाव 2024-25 में दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में 30% कटौती।केंद्र की 50% से ज्यादा सरकारी भर्तियों में आरक्षण के पद खाली पड़े हैं। बैकलॉग 6 लाख से ज्यादा।भाजपा सरकार ने यूनिवर्सिटी में आरक्षण खत्म करने की साजिश की है।
आगे धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सामाजिक अपमान हल्द्वानी की घटना पहली बार नहीं है। पहले भी भाजपा नेताओं ने दलितों के घर का खाना, मंदिर में प्रवेश को लेकर बयान दिए। खड़गे जी की सभा स्थल को गंगा जल से धोना भाजपा का ये मानना है कि दलित के आने से जगह अपवित्र हो गई।ये मनुवादी सोच है।जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
धीरज बाकलीवाल ने मांग करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सार्वजनिक माफी मांगें हल्द्वानी में गंगा जल से धोने वाले भाजपाइयों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR हो संसद में प्रस्ताव लाकर इस कृत्य की निंदा हो
कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

 


Related News

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…