• August 16, 2026

संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में 50 हजार से अधिक शिवभक्तों शामिल होंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, अनुशासन, सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष हजारों शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से इस यात्रा में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालु पाटन के ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लेकर टोलाघाट के लिए 9:00 बजे प्रस्थान करेंगे।

संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने पाटन क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का महापर्व है।

*एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से दान से बनेगा महाप्रसाद*

टोलाघाट पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से प्राप्त दान से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए अन्न एवं सहयोग से तैयार महाप्रसाद का वितरण सभी शिवभक्तों के बीच किया जाएगा। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोलाघाट पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

*त्रिकालदर्शी परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज होंगे शामिल*

मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश त्रिकालदर्शी परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज जी भी टोलाघाट पहुंचकर कांवर यात्रियों एवं शिवभक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उपस्थित रहेंगे।

*50 हजार से अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना*

बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में पाटन सहित आसपास के क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक शिवभक्तों के टोलाघाट पहुंचने की संभावना है। यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

*सोनहा बादर की होगी अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति*

टोलाघाट में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध गायक जितेंद्र साहू कृत ‘सोनहा बादर’ की अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जिसका शिवभक्त एवं श्रद्धालु आनंद लेंगे।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


Related News

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले के ग्राम धनगांव में स्वर्ण जयंती एवं राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का भव्य…
गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…