- August 17, 2026
एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा राष्ट्रीय ध्वज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा भिलाई दुर्गमें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर श्री नलिन लुनिया जी ने स्वामी विवेकानंद और विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी एस सी कृषि के प्राचार्य डॉ.एस.रॉय ,विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच में मौजूद नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल प्रिंस वर्गिस और वाइस प्रिंसपल पवन गजपाल के साथ ध्वजा रोहण किया। कार्यक्रम में डॉ राय ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के मिसयूज से बचने की सलाह दी । श्री नलिन लुनिया जी ने छात्रों को 80 वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए छात्रों को देश के विकाश में योगदान देने का आहवान किया ।इस कार्यक्रम में बी एस सी कृषि कॉलेज से एस के सिंह,माधुरी श्रीवास्तव,हीरामणि सिन्हा,और नर्सिंग कॉलेज से रेणु साहू,पूजा सिंह,अंकिता वर्मा,अंजली वर्मा,रूपराम सर और बी एड कॉलेज से नशरीन मैडम शामिल हुए । बीएससी कृषि की छात्रा दिशा वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन और वंदना रॉय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । कार्यक्रम का समापन एवं अतिथियों का आभार प्रदर्शन और नर्सिंग और बीएससी कृषि के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर मंच सजाने और रंगोली बनाने के लिए बधाईया राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विवेक पाण्डेय ने दिया ।




