• August 17, 2026

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने सतरूपा शीतला मंदिर में किया द्वादश ज्योतिर्लिंग में महारुद्राभिषेक

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने सतरूपा शीतला मंदिर में किया द्वादश ज्योतिर्लिंग में महारुद्राभिषेक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सावन माह के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पावन पर्व पर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर जी* दुर्ग स्थित प्रसिद्ध *सतरूपा शीतला मंदिर* पहुंचे।

यहां आयोजित *भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक एवं कालसर्प दोष निवारण पूजा* में शामिल होकर विधायक श्री चंद्राकर ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा के पश्चात विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि _”सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। नागपंचमी के दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक और कालसर्प दोष निवारण पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार भी इसी भाव से प्रदेश की सेवा कर रही है।”_

मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने विधायक जी के साथ मिलकर “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवरियों का बड़ा जत्था,बोलबम के जयघोष से गूंजा स्टेशन परिसर,देवघर यात्रा के बिना जीवन का सफर अधूरा – दिनेश देवांगन

दुर्ग से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवरियों का बड़ा जत्था,बोलबम के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम में गंगाजल अर्पित करने की आस्था को…
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर 17 अगस्त को बोल…
एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा राष्ट्रीय ध्वज

एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा भिलाई दुर्गमें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के…