• August 18, 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आज 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे शहीद चौक, ग्रीन चौक दुर्ग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका प्रसिद्ध आह्वान “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना जागृत करता है। नेताजी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए जिस साहस, अनुशासन और समर्पण के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलावाल पूर्व विधायकअरूण वोरा , और महापौर आर् एन वर्मा,पूर्व सभापति राजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद मनीष बघेल गुरदीप भाटिया पार्षद मनीषा यादव राजू भाटिया प्रवक्ता सुशील भारद्वाज दीपक जैन चंद्र मोहन गभाने, नंदकिशोर शर्मा चिराग शर्मा कुंदन सोनी राजकुमार नारायणी जानू बांगडे अली असगर सुनित घोष अजय मेहरा राजकुमार पाली फत्ते सिंह भाटिया रफीक खान गोलू खान राहुल अग्रवाल पप्पू श्रीवास्तव बंटी नवरंग ऋषि साहू चीनू ठाकुर के डी देवांगन , वेंकट साई राव, रवि कोसरिया एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…