- August 19, 2026
दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को सौंपी गई कमान, अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लंबे समय से चले आ रहा कमीशन का खेल खतरे में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग।
दुर्ग निगम में पहली बार एक महिला आईएएस को आयुक्त के पद पर पदस्थापना दी गई है। लीना कोसम को आयुक्त बनाया गया है। इसके बाद से पूरे निगम में हड़कंप मच गया है। हड़कंप की मुख्य वजह लम्बे समय से निगम में चला आ रहा कमीशन का खेल है। करीब 15 से 20 प्रतिशत तक सभी में बंटता है। इसे निगम में शिष्टाचार्य समझ लिया गया है। सब का ओहदे के हिसाब से हिस्सा है। इसे अब तक रोका नहीं जा सका है। अब एक आईएएस के वो भी महिला के दुर्ग निगम में आने की खबर के बाद चिंता बढ़ गई है। कही इसमें अंकुश न लग जाए। इतना ही नहीं डर उन फाइलों को लेकर भी है, जिसमें काला पीला किया गया है। या फिर जांच आगे ही नहीं बढ़ पाई। बता दें कि आईएएस सुमित अग्रवाल के ट्रांसफर के करीब महीनेभर बाद दुर्ग निगम को नया आयुक्त मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी लीना कोसम को निगम की कमान सौंपी है। नगर निगम में आईएएस को बैठाए जाने के बाद एक बार फिर राजनीतिक खींचतान शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। बता दें कि वर्तमान में दुर्ग निगम क्षेत्र में ही शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का निवास है। इसके अलावा बीजेपी की वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय का भी यह कार्यक्षेत्र रहा है। इसके अलावा वर्तमान में महापौर अल्का बाघमार बीजेपी से हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल भी लंबे समय से निगम की राजनीति से जुड़े रहे हैं। इस वजह से निगम को काफी अहम माना जाता है। दुर्ग शहर की राजनीतिक पूरे समय निगम क्षेत्र के इर्द-गिर्द रहती है। इस वजह से एक बार फिर से निगम की राजनीति में गर्माहट आने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि नए आयुक्त के सामने इन सभी को साधने के साथ शहर विकास में कार्य कराना बड़ी चुनौती है। कई बड़े प्रोजेक्ट लंबे समय से अटके हुए हैं।




