• August 20, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सेलूद एवं जेवरा सिरसा धान संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सेलूद एवं जेवरा सिरसा धान संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सेलूद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति, किसानों के हितों तथा धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेसजनों के साथ पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेलूद एवं जेवरा सिरसा स्थित धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संग्रहण केंद्रों में संग्रहीत धान की स्थिति का जायजा लेते हुए कुल भंडारण, धान के उठाव, परिवहन की वर्तमान स्थिति एवं शेष धान के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही धान के रख-रखाव एवं सुरक्षित भंडारण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
सेलूद धान संग्रहण केंद्र में लगभग 3 लाख 93 हजार क्विंटल धान का संग्रहण हुआ है, जिसमें परिवहन एवं उठाव के बाद लगभग 7,800 क्विंटल धान का शॉर्टेज सामने आया है, जो करीब 2 प्रतिशत है। इस पर राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी धान खरीदी केंद्रों में भारी मात्रा में शॉर्टेज की स्थिति सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि समय पर धान का उठाव एवं परिवहन नहीं होने के कारण धान लंबे समय तक संग्रहण केंद्रों में पड़ा रहा, जिसके चलते शॉर्टेज की स्थिति निर्मित हुई। इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। इस शॉर्टेज की भरपाई का आर्थिक बोझ समिति प्रबंधकों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कई समिति प्रबंधकों को इसकी भरपाई के लिए जमीन बेचने अथवा उधार लेकर राशि जुटाने तक की नौबत आई है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की मेहनत से उपजाया गया धान प्रदेश की महत्वपूर्ण संपत्ति है। इसके सुरक्षित भंडारण और समय पर उठाव एवं परिवहन की जिम्मेदारी सरकार की है। यदि समय पर परिवहन होता तो इतनी बड़ी मात्रा में शॉर्टेज की स्थिति पैदा नहीं होती।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में धान का उठाव एवं परिवहन समय पर सुनिश्चित किया जाता था, जिसके कारण प्रदेश में जीरो शॉर्टेज की स्थिति बनी थी। वर्तमान भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण शॉर्टेज का बोझ सहकारी समितियों और समिति प्रबंधकों पर डाला जा रहा है।
उन्होंने बारिश एवं नमी से धान खराब होने की संभावनाओं को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने तथा धान के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही समय पर धान का उठाव एवं परिवहन कराने की मांग की।
राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली जा रही है, ताकि किसानों और सहकारी समितियों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया जा सके। कांग्रेस किसानों के हितों और उनके अधिकारों की आवाज लगातार उठाती रहेगी।
इस दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष खिलेश मारकंडे, रज्जाक खान, जिला सचिव लोचन यादव, घनश्याम बंछोर, महेंद्र निषाद, रवि प्रकाश ताम्रकर, उप सरपंच राकेश साहू, दिलीप बंछोर, अशोक साहू, संजय यादव, चूरामन यादव, दया यादव, गोलू निषाद, जयप्रकाश साहू, हितेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Related News

पं. प्रदीप मिश्रा जी ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल की सराहना की, कथा सुनने पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिव महापुराण कथा में हुए लीन

पं. प्रदीप मिश्रा जी ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भिलाई के…
विधायक ललित चंद्राकर आजाद मार्केट के युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना दिवस में हुए शामिल, 33 यूनिट रक्तदान की सराहना की

विधायक ललित चंद्राकर आजाद मार्केट के युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास…
राजीव गांधी की जयंती पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वृक्षारोपण किया गया

राजीव गांधी की जयंती पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वृक्षारोपण किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर…