- August 23, 2026
निधन – रोहित कुमार वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा निवासी एवं बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी रोहित कुमार वर्मा 65 वर्ष का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ग्राम पतोरा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। वे स्व. गोविंद सिंह वर्मा के पुत्र एवं अभिषेक व अभिमत वर्मा के पिताजी तथा पत्रिका के दुर्ग प्रमुख हेमंत कपूर और कांग्रेस नेता सुरेश कपूर के बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर से पतोरा सहित पाटन क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्ग प्रेस क्लब और पत्रकार संघ पाटन के सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने रोहित कुमार वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।




