- August 24, 2026
जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को दिग्भ्रमित एवं विभाजित करने के लिए वंदे मातरम् का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : आरएन वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को दिग्भ्रमित एवं विभाजित करने के लिए वंदे मातरम् का दुरुपयोग कर रही है भाजपा”_ आर एन वर्मा! जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महापौर, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि आर एन वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति द्वारा कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति द्वारा राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम के दो पदों के गायन के फैसले को आधार बना कर कांग्रेस के खिलाफ जो अभियान चलाने की निर्णय लिया गया है उस पर प्रतिवाद करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार जेन जी की लोक तांत्रिक आंदोलन से घबरा गई है जेन जी की आंदोलन से घबराई भाजपा सरकार के पासआंदोलनों से निपटने कोई रास्ता नहीं दिख रहा है इसी लिये मुद्दा विहीन मोदी सरकार जेन जी को दिग्भ्रमित करने राष्ट्र गीत बंदे मातरम का गलत सहारा ले रही है ? आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा एवं आर एस एस द्वारा आजादी के पूर्व एवम् बहुत बाद तक अपने कार्यालयोंमें एवं कार्यक्रमों न तो राष्ट्र गीत गाया जाता रहा है ना ही राष्ट्र गान गाया जाता है, आर एन वर्मा ने कहा है कि भाजपा द्वारा राष्ट्र गीत का जो मुद्दा उठाया जा रहा है वह खोखली दिखावटी दिग्भ्रमित करने वाली है , देश की नवजवान पीढी को राष्ट्रीय एवं असली मुद्दा से भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास मात्र है जबकि इस देश को अच्छी से ज्ञात है कि राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का सम्मान कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी के पूर्व एवं बादमें भी हमेशा अपने कार्यालयों में एवं कार्य क्रमों में करते आ रही है। जेन जी अब भाजपा सरकार एवं भाजपा नेताओं की कथनी एवं करनी को अच्छी तरह से समझ चुके है,दिग्भ्रमित होने वाले नहीं हैं।




