• August 24, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन कर नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन कर नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के कर-कमलों से आज *वार्ड क्रमांक 17 स्टेशन मरोदा, शिवपारा* में विकास को नई गति मिली। विधायक जी ने क्षेत्र में *1 करोड़ रुपये से अधिक* लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

*जनता की वर्षों पुरानी मांगें अब होंगी पूरी*
आज भूमिपूजन किए गए ये विकास कार्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार से वार्डवासियों की वर्षों से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

*इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _”आज स्टेशन मरोदा शिवपारा के लिए ऐतिहासिक दिन है। 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन इस बात का प्रमाण है कि रिसाली में विकास की गति निरंतर जारी है।”_
_”माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में रिसाली के हर वार्ड का समान विकास हो रहा है। हमारी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है – जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास।”_
_”मैं वार्डवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि ये कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे। जिन कार्यों का आज भूमिपूजन हुआ है उनका लोकार्पण भी हम सब मिलकर करेंगे। जनता की मांग ही हमारी प्राथमिकता है और उसी के अनुरूप रिसाली को एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित किया जाएगा।”_

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
मंडल अध्यक्ष *राजू राकेश जंघेल*, रिसाली मंडल अध्यक्ष *अनुपम साहू*, महामंत्री *पुनाराम कलिहारी*, महिला मोर्चा अध्यक्ष *शिखा तिवारी*, जिला मंत्री *शैलेंद्र शेंडे*, नेता प्रतिपक्ष *शैलेंद्र साहू*, पार्षद *धर्मेंद्र भगत*, *गजेंद्री कोठारी*, *ममता सिन्हा*, *सारिका साहू*, बूथ अध्यक्ष *रंजन सिन्हा*, *रवि मानिकपुरी*, *आँचल यादव*, *विकास कुलश्रेष्ठ*, *संतोष कुशवाहा*, *उपेंद्र रिगरी*, *पूनमचंद साहू*, *संजय वर्मा*, *प्रमोद कोसरे*, *सुनील साहू*, *नरेंद्र कोसरे*, *परमेश्वर महिलांग*, *अमन शर्मा*, *मोहन टूटी*, *अंबर लाल श्रीवास्तव*, *नरेंद्र कोशे*, *शेष जांगड़े*, *तेजस्वनी सोनवानी*, *सविता महिलांगे*, *अनुपमा गोस्वामी*, *संध्या वर्मा*, *करुणा श्रीवास*, *कुलविंदर कौर*, *पार्वती साहू*, *डॉ. पार्वती कुर्रे*, *लता निषाद*, *पुष्पलता देशमुख*, *आशी साहू*, इंजीनियर *डिगेश्वरी चंद्राकर*, *मुकेश देशमुख*अखिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किये

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड…
जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को दिग्भ्रमित एवं विभाजित करने के लिए वंदे मातरम् का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : आरएन वर्मा

जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को…
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं संग शामिल हुए अरुण वोरा,सावन में शिवमय हुआ दुर्ग

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं संग शामिल हुए अरुण वोरा,सावन में शिवमय हुआ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्रावण मास के पावन अवसर पर दुर्ग के पूर्व विधायक एवं प्रदेश…