• August 27, 2026

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा, 8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा, 8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के *अध्यक्ष माननीय श्री धीरज बाकलीवाल जी* एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *श्री आनंद कपूर ताम्रकार जी* के नेतृत्व में आज पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत *वार्ड क्रमांक 57 उरला पश्चिम, वार्ड क्रमांक 58 उरला पूर्व, गया नगर एवं रामनगर* क्षेत्र का जनसंपर्क कर सड़कों का आवागमन निरीक्षण दौरा किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि *चंडी मंदिर से गया नगर, रामनगर, उरला होते हुए राम मैरिज गार्डन तक लगभग 8 किलोमीटर* लंबी मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थिति इतनी बदतर है कि यह कहना मुश्किल है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा। जगह-जगह नालियां धंस गई हैं, बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुखद है कि *दो दिन पूर्व ही दो ई-रिक्शा इन गड्ढों में पलट गईं, जिसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।* यह हादसा सीधे-सीधे PWD विभाग और नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष *श्री धीरज बाकलीवाल जी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा -*> “यह दुर्ग शहर का दुर्भाग्य है कि शहर के हृदय स्थल से लगे 8 किमी के मार्ग की यह दुर्दशा है। हमने कई बार प्रशासन को लिखित में अवगत कराया, लेकिन PWD प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। भाजपा की सरकार में सड़कें नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के गड्ढे खोदे जा रहे हैं। जनता की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस सड़क के नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”
पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष *श्री आनंद कपूर ताम्रकार जी* ने कहा कि यह केवल सड़क का मुद्दा नहीं, जनसुरक्षा का मुद्दा है और प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर सड़क का नवनिर्माण कार्य प्रारंभ करना चाहिए।
*निरीक्षण दौरे में मुख्य रूप से उपस्थित रहे -*
श्री धीरज बाकलीवाल (अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग), श्री आनंद कपूर ताम्रकार (अध्यक्ष, पश्चिम ब्लॉक), सुश्री जमुना साहू (पूर्व पार्षद), श्री बृजलाल पटेल, श्री बिजेंद्र भारद्वाज, श्री लीखन साहू (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), श्री सुनीत घोष श्री प्रीतम देशमुख, श्री मनीष सोनवानी, श्री अमित साहू, श्री दीपक पटेल, श्री छबिलाल साहू, श्री हिमांशु शर्मा, श्री राकेश साहू, श्री पंकज साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेसजन मौजूद थे।


Related News

कृषि छात्रों ने कोकड़ी में किया कृषि विकास जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विधि प्रदर्शन 

कृषि छात्रों ने कोकड़ी में किया कृषि विकास जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने “ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता…
पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, शिक्षा मंत्री ने लिखा: बच्चे हमारा भविष्य हैं

पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, शिक्षा मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला के…
गंगा सरोवर कांवरिया संघ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा औद्योगिक नगर

गंगा सरोवर कांवरिया संघ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गंगा सरोवर कांवरिया संघ, औद्योगिक नगर द्वारा सावन मास के पावन अवसर…