• August 28, 2026

संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। दुर्ग संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने आज बेमेतरा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

संभागायुक्त ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, लैबोरेटरी एवं टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक और उपकरणों की स्थिति के बारे में पूछताछ की।

*गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश*

संभागायुक्त श्री राठौर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तायुक्त और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने को कहा।

*प्रसूता महिलाओं की विशेष देखभाल पर जोर*

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया और निर्देश दिए कि प्रसूता महिलाओं की विशेष देखभाल की जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शासन की मातृत्व योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक पहुंचाने के लिए कहा।

*आपात सेवा के लिए सतर्क रहने के निर्देश*

संभागायुक्त ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रथम उपचार केन्द्र होता है, इसलिए 24 घंटे आपातकालीन सेवा के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क और मौजूद रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति में मरीज को तत्काल उपचार मिलना चाहिए।

*लैब रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराने के निर्देश*

लैब का निरीक्षण करते हुए संभागायुक्त ने कहा कि सामान्य जांच जैसे हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, मलेरिया आदि की रिपोर्ट उसी दिन मरीजों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में विलंब न हो।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन – 7 दिन में काम शुरू नहीं तो चक्काजाम

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल  के नेतृत्व में…
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : ललित चंद्राकर

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने आज हिन्दनगर, रिसाली, वार्ड क्रमांक 31 के…
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत : सुरेंद्र कौशिक

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें…