• August 28, 2026

वोरा के रक्षाबंधन की सादगी में छिपा महंगाई पर संदेश, बहनों को दी शक्कर,गौमाता की पूजा की

वोरा के रक्षाबंधन की सादगी में छिपा महंगाई पर संदेश, बहनों को दी शक्कर,गौमाता की पूजा की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने इस पर्व को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर लीना दुबे, आशा यादव, बसंत शर्मा, निगम सफाई कर्मचारी गिरजा, सुधा सहित बड़ी संख्या में बहनों का वोरा निवास पर तांता लगा रहा। बहनों ने अरुण वोरा को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वोरा ने भी बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनके सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान बढ़ती महंगाई और शक्कर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर अरुण वोरा ने बहनों को शक्कर भेंट की। उन्होंने कहा कि कभी रक्षाबंधन पर बहनों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई जाती थीं, लेकिन आज शक्कर के बढ़ते दामों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। महंगाई के इस दौर में बहनों को शक्कर भेंट कर वोरा ने वर्तमान की भाजपा सरकार को आईना दिखाने का संदेश दिया।


Related News

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन – 7 दिन में काम शुरू नहीं तो चक्काजाम

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल  के नेतृत्व में…
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : ललित चंद्राकर

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने आज हिन्दनगर, रिसाली, वार्ड क्रमांक 31 के…
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत : सुरेंद्र कौशिक

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें…