• November 5, 2024

मनोज राजपूत एक बार फिर चर्चा में, प्रशासन ने फिर की जमीन नापने की तैयारी, दुष्कर्म के भी हैं आरोपी

मनोज राजपूत एक बार फिर चर्चा में, प्रशासन ने फिर की जमीन नापने की तैयारी, दुष्कर्म के भी हैं आरोपी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नेता से बिल्डर और बिल्डर से अभिनेता बने मनोज राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार पुन: प्रशासन ने उनकी जमीन नापने की तैयारी की है। खबर है कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के मामले को लेकर किसी ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ जांच किया जाना तय किया गया है। बता दें कि मनोज राजपूत पहले कांग्रेस से राजनीति में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने जमीन दलाली का काम शुरू किया। फिर वे बिल्डर बन गए। इसके बाद उन्होंने गांव मा जीरो शहर के हीरो फिल्म भी बनाई। हालांकि फिल्म नहीं चली, लेकिन उन्हें फिल्म से प्रसिद्धि ​काफी मिली। वे एक सैलीब्रिटी बन गए। इस दौरान उन पर दुष्कर्म के भी आरोप लगे। उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी, बात में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली। बहरहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसके बाद पिछले कुछ समय से वे सामाजिक और धार्मिक आयोजन में सक्रिय रहे। पिछले दो महीनों से शांति बैठे हुए हैं, लेकिन इस बीच प्रशासन ने उन पर एक बार पुन: शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनके खिलाफ गोपनीय जांच की जा रही है।

बता दें कि दुर्ग में अवैध प्लॉटिंग के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। करीब दो साल पहले जिला प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की संयुक्त टीम ने नागपुर हाइवे पर मनोज राजपूत की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की थी। मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को का मामला जीआरपी भिलाई-3 थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक नाबालिग लड़की से 12 साल तक शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का आरोप है। मनोज छग फ़िल्म निर्माता और अभिनेता हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म में लीड रोल किया था। इसके आलावा आरोपी मनोज ने गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्म में बतौर अभिनेता काम भी किया है। 29 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनोज राजपूत पिछले 12 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा लेकिन अब शादी करने की बात से इनकार कर दिया। मनोज राजपूत के मुकर जाने के बाद पीड़िता ने भिलाई जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना भिलाई तीन ने आरोपी का मुलायजा भी करवाया गया है। आरोपी इसके पहले भी जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल जा चुके हैं।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…