• August 30, 2026

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन – 7 दिन में काम शुरू नहीं तो चक्काजाम

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन – 7 दिन में काम शुरू नहीं तो चक्काजाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल  के नेतृत्व में आज *लोक निर्माण विभाग (PWD), जिला दुर्ग* के कार्यपालन मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया।
वार्ड क्रमांक 57 उरला पश्चिम, 58 उरला पूर्व, गया नगर, रामनगर क्षेत्र में चंडी मंदिर से गया नगर, रामनगर, उरला होते हुए राम मैरिज गार्डन तक लगभग 8 किलोमीटर* मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर एवं जानलेवा हो चुकी है। मौके पर स्थिति इतनी भयावह है कि यह कहना मुश्किल है कि *”गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा”*।
*दो दिन पूर्व ही दो ई-रिक्शा इन गड्ढों में पलट गई, जिसमें यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।*
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष *श्री धीरज बाकलीवाल जी ने कहा* कि विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है। बोरसी रोड की सड़क को जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए और उसकी गुणवत्ता की विशेष निगरानी की जाए यदि 7 दिवस के भीतर सड़क के नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन / चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
*ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
*माननीय श्री धीरज बाकलीवाल (अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग), आनंद कपूर ताम्रकार (अध्यक्ष, पश्चिम ब्लॉक), ब्लॉक प्रभारी पोषण साहू, मंडल प्रभारी धनंजय साहू, सुश्री जमुना साहू (पूर्व पार्षद), बृजलाल पटेल, बिजेंद्र भारद्वाज, उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा, कार्यालय प्रभारी सुनीत घोष, पार्षद श्रीमती मनीषा सोनी, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, श्रीमती रानी देवांगन, लिखन साहू (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, देव सिन्हा, दुष्यंत देवांगन, राहुल शर्मा, प्रीतम देशमुख, फिरोज खान, अनुप पाटिल, चिराग शर्मा, मनीष सोनवानी, हिमांशु सिन्हा, भीमसेन, ललित उके, ईश्वर साहू, जगमोहन ढीमर, विनोद, अंश चतुर्वेदी, अली असगर , हिमांशु शर्मा, रामउ राम देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Related News

कालोनाइजर अजय चौहान का भाई संजय फर्जी दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार, देखिये पूरी खबर…

कालोनाइजर अजय चौहान का भाई संजय फर्जी दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं हस्ताक्षर के आधार पर दुकान विक्रय कर 28…
वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस…
मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के…