• August 31, 2026

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने कांग्रेस ने बनाई रणनीति, घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए भरवाए जाएंगे फॉर्म, मंडल स्तर पहुंचेगा अभियान

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने कांग्रेस ने बनाई रणनीति, घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए भरवाए जाएंगे फॉर्म, मंडल स्तर पहुंचेगा अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्षगण की आवश्यक बैठक सोमवार को राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” के दुर्ग ग्रामीण जिला प्रभारी विनोद तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य जिला कांग्रेस की मासिक बैठक के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना तथा अब तक अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति तय करना था।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन के तहत घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाने का अभियान मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। इसके पश्चात सेक्टर एवं बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि “स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता में लगातार असंतोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ती रही है। स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को अब गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझेंगे और स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाएंगे। यह अभियान केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि आम जनता की परेशानी और उसके समाधान की लड़ाई है।”
स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के प्रभारी श्री विनोद तिवारी ने कहा कि “प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ घर-घर पहुंचकर जनता को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जागरूक करेंगे तथा स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाएंगे। अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।”
बैठक में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, शमशीर कुरैशी, अय्यूब खान, विशाल देशमुख, रिवेंद्र यादव, प्रकाश ठाकुर, जामवंत गजपाल, संतलाल बंजारे, रविकांत ताम्रकर, लक्ष्मी साहू, करीम खान, पालेश्वर ठाकुर, राजेश मानिकपुरी, कमलेश साहू, उमेश साहू, देवेंद्र देशमुख, श्रीकांत वर्मा, अरुण साहू, रविन्द्र सिन्हा, राजेश साहू, जितेंद्र वर्मा, देवराज चतुर्वेदी, भारत भूषण सोनवानी, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चन्नेवार, लोचन यादव, महेंद्र निषाद, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, रोहित यादव, धरम बर्रे, टनेन्द्र ठाकरे, नंदकुमार साहू, चंद्रभानु साहू, विनोद कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, यगेन्द्र दिल्लीवार, जगदीश मारकंडे, घनश्याम बंछोर, लेखराम साहू, खिलेंद्र साहू, विनोद देशमुख एवं नर्मदा देशमुख सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Related News

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस…
मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के…
विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, कहा – संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास, जल्द बनेगा कॉलेज भवन

विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत नगपुरा में विकास…