• August 31, 2026

भोजली की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा रिसाली, विधायक ललित चंद्राकर ने भोजली माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

भोजली की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा रिसाली, विधायक ललित चंद्राकर ने भोजली माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और कृषि संस्कृति के प्रतीक भोजली पर्व का उल्लास आज रिसाली वार्ड 02, रुआबांधा बस्ती में देखने को मिला। लोधी समाज द्वारा आयोजित भोजली एवं मंचीय कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक *ललित चंद्राकर* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़े और भोजली गीतों की गूंज के बीच विधायक जी ने भोजली माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसान भाइयों के खेतों में अच्छी फसल की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भोजली कलश लेकर मंगल गीत गाए, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
*विधायक ललित चंद्राकर का उद्बोधन*
समाज को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:
भोजली केवल एक त्योहार नहीं है, यह हमारी मिट्टी, हमारी खेती और हमारे किसान भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है। भोजली माता के आशीर्वाद से ही हमारे खेत लहलहाते हैं और घर-आंगन में खुशहाली आती है। आज जब हम भोजली गीत गाते हैं तो लगता है जैसे प्रकृति खुद हमसे बात कर रही हो।_
लोधी समाज हमेशा से मेहनत, संस्कार और सेवा का प्रतीक रहा है। आप लोग खेती-किसानी से लेकर समाज सेवा तक हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को इसी तरह जीवित रखें। जब हमारी संस्कृति जिंदा रहेगी, तभी हमारा समाज मजबूत बनेगा।_
_हमारी सरकार और हम जनप्रतिनिधियों का संकल्प है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे। किसान भाइयों को खाद-बीज, सिंचाई और सम्मानजनक दाम मिले। हमारी माताएं-बहनें और बच्चे शिक्षित और आत्मनिर्भर बनें। भोजली माता से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ का हर खेत हरा-भरा रहे और हर घर में सुख-समृद्धि आए।”_
विधायक जी ने आगे कहा कि हर घर तिरंगा और नशामुक्त युवा अभियान में भी समाज की भागीदारी जरूरी है। आइए हम सब मिलकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें।”_
*बच्चों का सम्मान*
*कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने मंचीय कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के मेधावी *बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित* किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि “शिक्षा और संस्कार दोनों लेकर आगे बढ़ो, तभी समाज और देश का नाम रोशन होगा।
पूरे कार्यक्रम में भोजली गीत, पारंपरिक नृत्य और भक्तिभाव का माहौल रहा। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर *रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, महामंत्री श्री दशरथ साहू, पार्षद श्रीमती सारिका साहू, श्री प्रेम साहू, समाज अध्यक्ष श्री दानेश्वर जंघेल, श्री हरी वर्मा, श्री आकाश वर्मा, श्री छनक वर्मा, श्री महेश चंदेल, श्री मकसूदन वर्मा, श्रीमती गुलापा बाई, श्रीमती संतोषी वर्मा, श्रीमती मोंगरा चंदेल, श्रीमती हेमिन वर्मा, श्रीमती संत बाई, श्रीमती सुखी लोधी, श्री गजानंद लोधी, श्री खूबीराम लोधी, श्री धर्मेन्द्र लोधी, श्रीमती सुशीला लोधी, श्री पुनीत यादव, श्री अशोक यादव, श्री केशव कोसरे, श्री बाबूराम साहू* सहित समाज के सैकड़ों नागरिक, माताएं-बहनें और युवा उपस्थित रहे।


Related News

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 28 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित…
ग्राम नवलपुर में आयोजित हुआ एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं अधिकारों की दी गई जानकारी

ग्राम नवलपुर में आयोजित हुआ एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशानुसार ग्राम नवलपुर, जिला बेमेतरा में…
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास स्थान में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे 

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास स्थान में भाजपा के संगठन महामंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निज निवास में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री…