• September 1, 2026

लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी, महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी, महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। घटना की जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार आज पार्षद रंजीता पाटिल,मनमोहन शर्मा के अलावा अन्य के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पालिक निगम दुर्ग के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 19 में शत्रुहन साहू, उम्र 44 वर्ष, के छानी वाले मकान के एक कमरे की छत गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शत्रुहन साहू पिछले लगभग 17 वर्षों से कैलाश नगर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। उनके परिवार में पति-पत्नी सहित दो बच्चे हैं। लगातार बारिश के कारण छानी वाले मकान की स्थिति प्रभावित हुई और एक कमरे की छत अचानक गिर गई। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार आज मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शत्रुहन साहू एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा तथा घटना के संबंध में जानकारी ली।

महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा आवश्यक सहयोग और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्रभावित परिवार से मिलीं महापौर, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
महापौर ने मौके पर पहुंचकर मकान की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी लेने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए बच्चों सहित सभी की कुशलता जानी।

महापौर अलका बाघामार ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान कमजोर एवं पुराने मकानों में रहने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल नगर निगम को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने पर महापौर ने राहत व्यक्त की तथा साहू परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।


Related News

58 लाख रुपए स्वीकृत, लोकार्पण और भूमि पूजन का आयोजन मोहभट्ठा में हुआ

58 लाख रुपए स्वीकृत, लोकार्पण और भूमि पूजन का आयोजन मोहभट्ठा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा बाजार मंच मोहभट्ठा में पटपर झांकी का आयोजन हुआ जिसमें 35 से अधिक…
खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में पहली बार आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 (भारोत्तोलन बालक/बालिका…
बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई 

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…