• September 3, 2026

बलराम जयंती पर सहकारी सोसायटी में की गई पूजा-अर्चना, अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की किसानों की समृद्धि और कृषि उत्पादन में वृद्धि की कामना

बलराम जयंती पर सहकारी सोसायटी में की गई पूजा-अर्चना, अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की किसानों की समृद्धि और कृषि उत्पादन में वृद्धि की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भगवान श्री बलराम जयंती एवं हलषष्ठी के पावन अवसर पर श्री बलराम कृषि उत्पाद एवं विपणन सहकारी सोसायटी मर्यादित, दुर्ग में भगवान श्री बलराम की जन्म जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। उपस्थितजनों ने भगवान श्री बलराम से किसानों, श्रमिकों और समस्त समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने भगवान श्री बलराम जी को नमन करते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बलराम शक्ति, पराक्रम, परिश्रम और कृषि संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके हाथों में सुशोभित हल कृषि और अन्न उत्पादन के महत्व को दर्शाता है तथा भारतीय संस्कृति में किसान एवं अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक है।
श्री बेलचंदन ने कहा कि आज हम सभी किसानों के आराध्य भगवान श्री बलराम जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। उन्होंने भगवान से कामना की कि उनके आशीर्वाद से देश और प्रदेश के किसानों का उत्पादन बढ़े, किसान खुशहाल एवं समृद्ध हों तथा कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति करे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री बलराम जी का जीवन हमें कर्म, अनुशासन, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं समरसता को मजबूत करने के साथ ही कृषि एवं किसानों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी आर.के. धुर्वे, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, ज्ञानचंद जैन, कमल नारायण वर्मा, लेखूदास, डी.एस. ठाकुर, योगेंद्र दिल्लीबार, छत्रपाल सिंह चंद्राकर, राजेंद्र यादव, के.पी. बघेल, पंकज जैन , सोसाइटी के सीईओ बीडी बेलचंदन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

फर्जी विक्रेता खड़ा कर करोड़ों की जमीन की अपने नाम कराई रजिस्ट्री आरोग्यम हास्पिटल के सामने जमीन खरीदने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

फर्जी विक्रेता खड़ा कर करोड़ों की जमीन की अपने नाम कराई रजिस्ट्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बाई पास मार्ग पर आरोग्यम हास्पिटल के सामने तीन अलग अलग खसरे…
महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के जिला सभा कक्ष…
छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में दो बार होगी विशेष टीईटी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में दो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने गैर शिक्षक पात्रता परीक्षा…