• September 3, 2026

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह संपन्न, सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित, दुर्ग संभाग रहा प्रथम स्थान पर

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह संपन्न, सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित, दुर्ग संभाग रहा प्रथम स्थान पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

भिलाई। आयुक्त, दुर्ग संभाग एवं शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा आयोजित । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह आज *सिविक सेंटर, कला मंदिर, भिलाई* में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद *श्री विजय बघेल जी* उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने की।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांचों संभागों के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें *दुर्ग संभाग प्रथम स्थान* पर रहा और *रायपुर संभाग द्वितीय स्थान* पर रहा। समापन अवसर पर विजयी खिलाड़ियों एवं टीमों को विजय ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र दुर्ग सांसद विजय बघेल जी दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के हाथों देकर सम्मानित किया गया।

*कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा -*
“खेल अनुशासन, टीम भावना और लक्ष्य प्राप्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। आज हमारे स्कूली बच्चे राज्य स्तर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव की बात है।_
_केंद्र सरकार और राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग कर रही है। खेलो इंडिया और छत्तीसगढ़ सरकार की खेल नीति से आज गांव-गांव से प्रतिभाएं निकल रही हैं। मैं सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ और जो खिलाड़ी इस बार विजयी नहीं हो पाए, वे निराश न हों, मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।”_

अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा-
_”आज इस मंच पर हमारे दुर्ग संभाग के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे संभाग का मान बढ़ाया है। यह उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।_
_हमारा दुर्ग संभाग खेल के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा है। यहां की माटी में जुनून है, प्रतिभा है। *आगे श्री चंद्राकर ने कहा* मेरा प्रयास है कि दुर्ग ग्रामीण सहित पूरे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, कोचिंग और सुविधाएं मिलें
इसके ग्राम खम्हरिया_ को ‘खेल गांव’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। खम्हरिया से ही छत्तीसगढ़ की खेलों को नई पहचान मिलेगी। यहां _करोड़_ की लागत से छत्तीसगढ़ का _पहला खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस_ बनाया जा रहा है। यह प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करेंगे। खेल से अनुशासन, स्वास्थ्य और देशभक्ति की भावना बढ़ती है। दुर्ग ग्रामीण के युवा निश्चित रूप से 2036 ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेंगे।
_मैं सभी विजयी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेलना सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी अनुशासित रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना भविष्य बनाएं।”_
उन्होंने आयोजक शिक्षा विभाग एवं संभागीय प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक महोदय ने किया।
*समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*
दुर्ग नगर निगम महापौर *श्रीमती अल्का बाघमार जी*, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग *श्री के.पी.वी. राव जी*, सहायक संचालक *श्री के.के. शुक्ला जी*, *श्रीमती कल्पना स्वामी जी*, पार्षद *श्रीमती रंजीता पाटिल जी*, समाजसेवी *श्री सुधीर बंसल जी* सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, निर्णायकगण, प्रशिक्षक, बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Related News

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, दुर्ग संभाग बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता—भारोत्तोलन का भव्य एवं गरिमामय समापन…
नेत्रदान के लिए जनजागरुकता पर जिला में 8 सितंबर तक होंगे विविध आयोजन

नेत्रदान के लिए जनजागरुकता पर जिला में 8 सितंबर तक होंगे विविध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत बेमेतरा जिले में 25 अगस्त से…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर…