• September 4, 2026

अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद का शहादत दिवस समारोह देवरी (ख) में श्रद्धा एवं गर्व के साथ सम्पन्न

अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद का शहादत दिवस समारोह देवरी (ख) में श्रद्धा एवं गर्व के साथ सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। बालोद जिला के ग्राम देवरी (ख) में आयोजित *अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद जी के शहादत दिवस समारोह* में दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* शामिल हुए। उन्होंने वीर शहीद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शहीद के पिता *श्री मुनिलाल निषाद जी* एवं माता *श्रीमती बोधनी बाई निषाद जी* का शाल, श्रीफल भेंट कर अभिनंदन करने का सौभाग्य विधायक जी को प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों, शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान कर सभी को शुभकामनाएं दी।
*अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा -*
मैं इस पवित्र धरती देवरी (ख) को प्रणाम करता हूँ, जिसने अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद जी जैसे वीर सपूत को जन्म दिया। कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद दुर्वासा लाल निषाद जी का वीरतापूर्ण जीवन हम सभी के लिए, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।_
_एक सैनिक के लिए देश सबसे पहले होता है। शहीद दुर्वासा लाल जी ने इसी भावना के साथ हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण दे दिए। उनका यह त्याग और बलिदान देशवासियों के हृदय में हमेशा अमर रहेगा। हम उनके बलिदान को कभी भुला नहीं सकते।_
_आज मैं शहीद परिवार के माता-पिता के दर्शन कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। जिन्होंने ऐसा बेटा देश को दिया। छत्तीसगढ़ की सरकार और हम सभी जनप्रतिनिधि शहीद परिवार के साथ हमेशा खड़े हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।_
मैं आज के इस मंच से हमारे मेधावी बच्चों से भी कहना चाहता हूँ कि आप शहीद दुर्वासा लाल जी के जीवन से प्रेरणा लें। खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहिए।”

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*
सरपंच ग्राम पंचायत देवरी (ख) *श्री कुसुम प्रमोद देशमुख जी*, विधायक गुंडरदेही *श्री कुंवर सिंह निषाद जी*, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद *श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी*, सदस्य जिला पंचायत बालोद *श्रीमती कांति सोनेश्वरी जी*, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही *श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर जी*, अध्यक्ष भाजपा मंडल ओटेबंद *श्री कुलदीप साहू जी*, अध्यक्ष निषाद समाज बालोद *श्री राजेंद्र निषाद जी*, अध्यक्ष निषाद समाज दुर्ग *डॉ. घनश्याम निषाद जी*, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन दुर्ग *श्री हरप्रीत सिंह जी*, प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन दुर्ग *श्री विजय सिंह जी*, पूर्व जिला अध्यक्ष निषाद समाज दुर्ग *श्री बद्री प्रसाद पारकर जी*, प्राचार्य *श्रीमती डॉ. सोनाली गुप्ता जी*, अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद बालोद *श्री नंदकिशोर साहू जी*, प्राचार्य *श्रीमती आर. आर. वाणी जी*, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ *श्री पवन निषाद जी*, अध्यक्ष सैनिक पु. सै. कल्याण संघ भिलाई-दुर्ग *श्री एन. के. राठी जी* एवं अमर शहीद के पिता *श्री मुनिलाल निषाद जी* एवं माता *श्रीमती बोधनी बाई निषाद जी* सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, निषाद समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदुआ नयापारा मार्ग में डॉटू नाला पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य चल रहा

लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदुआ नयापारा मार्ग में डॉटू नाला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बरसात की वजह से काम रुक रुक कर चल रहा है, इस निर्माण में…
मोर गांव, मोर पानी।महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

मोर गांव, मोर पानी।महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत जिले में किए गए व्यापक…
किसान एग्रो कृषि केंद्र और उमंग कृषि केंद्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित, कीटनाशक विक्रय में अनियमित पाए जाने पर निलंबन अवधि में विक्रय भंडारण एवं वितरण पर रोक

किसान एग्रो कृषि केंद्र और उमंग कृषि केंद्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक विक्रय एवं भण्डारण में अनियमितता पाए जाने पर…