- September 4, 2026
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम कोकड़ी में 42.90 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, कर जनता को दी बड़ी सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत *कोकड़ी* में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी और ग्रामवासियों को बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
*ग्राम कोकड़ी में भूमिपूजन किए गए विकास कार्य इस प्रकार हैं -*
ओपन जिम निर्माण कार्य* – लागत राशि *6.00 लाख रु.*विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड सह नाली निर्माण कार्य* – अनुमानित लागत *7.00 लाख रु.सी.सी. रोड निर्माण कार्य* – अनुमानित लागत *5.10 लाख रु..*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में स्मार्ट क्लास निर्माण कार्य* – अनुमानित लागत *5.00 लाख रु. नाला में रपटा निर्माण कार्य* – अनुमानित लागत *19.80 लाख रु.*
*कुल लागत – ₹42.90 लाख रुपये* के इन सभी कार्यों का भूमिपूजन कर विधायक जी ने जनता को समर्पित किया।
*अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा -*
_”आज कोकड़ी में विकास का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह मेरी नहीं, आप सबकी जीत है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहा हूँ।_
_भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान और नौजवान के लिए काम करने वाली सरकार है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है। हमारा लक्ष्य है कि दुर्ग ग्रामीण का हर गांव आदर्श गांव बने।_
_आज हमने यहां ओपन जिम का भूमिपूजन किया है ताकि हमारे युवा स्वस्थ और फिट रहें। सी.सी. रोड और नाली निर्माण से गांव की हर गली चमकेगी और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। शासकीय स्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू होने से हमारे गांव के बच्चे भी शहर के बच्चों की तरह डिजिटल शिक्षा प्राप्त करेंगे। और सबसे महत्वपूर्ण नाला में रपटा बनने से किसानों और ग्रामवासियों को आवागमन में जो परेशानी होती थी, वह अब दूर हो जाएगी। यह रपटा केवल निर्माण नहीं, बल्कि गांव को जोड़ने वाला सेतु है।_
_मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि दुर्ग ग्रामीण के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दूंगा। कोकड़ी के लिए जो भी और मांग होगी, उसे भी हम पूरा करेंगे। आप सब इसी तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”_
विधायक जी ने कहा कि आने वाले समय में कोकड़ी को और भी बड़ी सौगातें मिलेंगी। ग्रामीणों ने आतिशबाजी और पुष्पमाला से विधायक जी का भव्य स्वागत किया।
*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*
सरपंच *श्री युगल किशोर चंद्राकर जी*, अधिकारी *श्रीमती ऊषा झा जी*, उपसरपंच *श्रीमती निर्मला मानिकपुरी जी*, सचिव *श्री गैंदलाल साहू जी*, पंचगण *श्री खूबचंद बघेल जी, श्री दुलेश्वर साहू जी, श्रीमती दुर्गेश्वरी ठाकुर जी, श्री खिलेंद्र साहू जी, श्री राम अवतार यादव जी, श्रीमती गणेशी यादव जी*, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *श्रीमती लता त्रिपाठी जी*, *श्री सुलेन्द्र निर्मलकर जी, श्री रोहित साहू जी, श्री श्याम मुरारी सोनी जी, श्री राजकुमार साहू जी, श्री भोला साहू जी* सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




