• September 5, 2026

बारिश से सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर महापौर ने लिया संज्ञान, महाराजा चौक से बोरसी रोड तक डस्ट डालने के दिए आदेश

बारिश से सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर महापौर ने लिया संज्ञान, महाराजा चौक से बोरसी रोड तक डस्ट डालने के दिए आदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क में गड्ढे एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने शनिवार को महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महापौर ने महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों एवं गड्ढों को तत्काल डस्ट से भरने के आदेश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी हो सकती है, इसलिए ऐसे स्थानों पर तत्काल आवश्यक सुधार कार्य किया जाए।

मुख्य मार्गों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता से फोन पर चर्चा कर महाराजा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों की सड़क संबंधी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है अथवा गड्ढे बने हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन निगम की प्राथमिकता है। लगातार बारिश के बीच सड़कों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार डस्ट एवं अन्य सामग्री डालकर आवागमन सुचारू रखा जाए।

त्योहारी सीजन को देखते हुए सड़कों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान

महापौर ने कहा कि अब लगातार त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्री गणेश स्थापना एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को आर्देशित किया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा जहां भी सड़क, गड्ढे, जलभराव अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या सामने आती है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू सहित निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


Related News

जल एवं पर्यावरण संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित : मंत्री दयाल दास बघेल

जल एवं पर्यावरण संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए जल…
शिक्षक सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी बेरला में आयोजित किया गया

शिक्षक सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी बेरला में आयोजित किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में…
साई बाबा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, विशेष साज-सज्जा रही आकर्षण का केंद्र

साई बाबा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित श्री साई बाबा मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण…