• September 6, 2026

सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर अरुण वोरा ने दी बधाई

सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर अरुण वोरा ने दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अरुण वोरा ने कहा कि श्री सुखदेव भगत का लंबा राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने का माध्यम है। उन्हें विश्वास है कि श्री भगत के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगी।अरुण वोरा ने श्री सुखदेव भगत के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Related News

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, शहर विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, शहर विकास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार…
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रायपुर

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर, SIR प्रक्रिया एवं कथित वोट चोरी के विरोध में रायपुर शहर जिला…
संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शांति, विधि…