• September 8, 2026

पचरीपारा के खुले प्लॉट से मलबा हटाने के निर्देश, वार्ड 28-29 की नालियों की तल तक होगी सफाई

पचरीपारा के खुले प्लॉट से मलबा हटाने के निर्देश, वार्ड 28-29 की नालियों की तल तक होगी सफाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त लीना कोसम ने आज सुबह स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, शोएब अहमद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 में मॉर्निंग विजिट कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आई समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आयुक्त ने निर्धारित कार्यों को दो दिवस के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया है।निरीक्षण के दौरान पचरीपारा में खुले प्लॉटों में पड़े मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 की सभी नालियों की तल तक व्यापक सफाई कराने को कहा गया, ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

वार्ड 28 में जनरल स्टोर के सामने सड़क पर कचरा पाए जाने पर संबंधित दुकान के विरुद्ध कार्रवाई एवं जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह कन्हैया ट्रेड हाउस के पास कचरा मिलने पर संबंधित दुकान पर जुर्माने की कार्रवाई करने तथा वार्ड की गलियों में अतिरिक्त पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए।

गीला-सूखा कचरा अलग देने नागरिकों से अपील
मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त लीना कोसम ने कचरा वाहन को रुकवाकर गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित किए जाने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर ही कचरा वाहन में दें। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा मॉर्निंग विजिट के दौरान सामने आने वाली समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…