• September 8, 2026

डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निरीक्षण डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया निरीक्षण

डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निरीक्षण डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने निगम अधिकारियों के साथ पोटियाकला वार्ड क्रमांक 54 में निर्माणाधीन डॉग हाउस एवं एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उपअभियंता करण यादव, उपअभियंता पंकज साहू एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पोटियाकला में 20 लाख रुपये की लागत से डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। एबीसी सेंटर में एनिमल बर्थ कंट्रोल के तहत आवारा कुत्तों का बधियाकरण (ऑपरेशन) किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद डॉग को लगभग 3 दिवस तक डॉग शेल्टर में रखा जाएगा, जिसके बाद स्वस्थ होने पर उसी क्षेत्र में पुनः छोड़ा जाएगा।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य आगामी डेढ़ से दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने उरला वार्ड क्रमांक 57 में प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (MRF) स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित कार्य एवं निर्माण संबंधी विस्तृत रिपोर्ट मांगी तथा स्थल की आवश्यकताओं और कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कचरा प्रबंधन से जुड़े अधोसंरचना कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है। डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर के शुरू होने से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने तथा पशु कल्याण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा। साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से सूखे कचरे के बेहतर प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा।


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…