• September 8, 2026

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आग्रह पर लीना कोसाम की त्वरित पहल, वेतन जारी होने पर संघ ने जताया हृदय से आभार

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आग्रह पर लीना कोसाम की त्वरित पहल, वेतन जारी होने पर संघ ने जताया हृदय से आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा कर्मचारियों की समस्या को निगम प्रशासन के समक्ष रखा गया था। संघ के आग्रह पर नवपदस्थ आयुक्त सुश्री लीना कोसाम (IAS) ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर कर्मचारियों का वेतन जारी कराया।

वेतन जारी होने से निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में राहत एवं खुशी का माहौल है। कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या पर तत्काल सकारात्मक पहल करने के लिए नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने आयुक्त सुश्री लीना कोसाम के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

आयुक्त की संवेदनशील पहल की संघ ने की सराहना

संघ के जिला अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकार ने कहा—

> “कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या को आयुक्त सुश्री लीना कोसाम ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सुना, वह सराहनीय है। संघ के आग्रह पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वेतन जारी कराया गया, जिसके लिए नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से आयुक्त महोदया का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्रवाई करना प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और निगम प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

संवाद से समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल

संघ ने कहा कि नवपदस्थ आयुक्त सुश्री लीना कोसाम के साथ हुई सौजन्य भेंट के दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई थी। इसके बाद वेतन के मामले में त्वरित कार्रवाई होना प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय का सकारात्मक उदाहरण है।

राजूलाल चंद्राकार ने कहा कि संघ आगे भी कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े विषयों को सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से प्रशासन के समक्ष रखता रहेगा।

उन्होंने कहा—

> “कर्मचारी हितों के प्रति आयुक्त महोदया की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की भावना निश्चित रूप से सराहनीय है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ निगम हित और कर्मचारी हित के बीच सकारात्मक सेतु की भूमिका निभाता रहेगा।”

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग ने एक बार पुनः सुश्री लीना कोसाम, आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग का कर्मचारियों की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर वेतन जारी कराने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…