• November 5, 2024

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: अरुण वोरा ने किया दमदार प्रचार, आकाश शर्मा की जीत के लिए झोंकी ताकत

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: अरुण वोरा ने किया दमदार प्रचार, आकाश शर्मा की जीत के लिए झोंकी ताकत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में वोरा ने वार्डों का दौरा किया और आज भी घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, जनता से प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। वोरा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है, जहां बढ़ते अपराध, चाकूबाजी, पुलिस हिरासत में मौतें और भय-भ्रम का माहौल राज्य की गंभीर स्थिति को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार रायपुर दक्षिण ही नहीं, बल्कि नगरीय निकाय चुनावों में भी एकतरफा जीत हासिल करेगी।

आज के इस चुनाव प्रचार में वोरा के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे, जिनमें ज्ञानेश शर्मा, आर.एन. वर्मा, जयशंकर तिवारी, विधायक विद्यावती, पूर्व पार्षद संदीप तिवारी, दीपक पांडे, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, सीमा वर्मा और भारती शर्मा जैसे नाम प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, सभी 14 बूथों के अध्यक्ष भी इस जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित हुए, जिससे प्रचार को और अधिक प्रभावी बना दिया गया।

वोरा ने कहा कि कांग्रेस का जनसेवा का इतिहास और प्रदेश में बुनियादी विकास के प्रति प्रतिबद्धता छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है। उन्होंने जनता को भाजपा के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ते सामाजिक माहौल से राहत दिलाने के लिए कांग्रेस के प्रति समर्थन जताने की अपील की। उनके अनुसार, युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे रायपुर दक्षिण में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…