• September 10, 2026

नाली निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने रुकवाया काम, ठेकेदार को लगाई फटकार, 4 इंच के बेस की जगह मिला 2 इंच, जाली उखड़वाकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

नाली निर्माण में गड़बड़ी पर महापौर ने रुकवाया काम, ठेकेदार को लगाई फटकार, 4 इंच के बेस की जगह मिला 2 इंच, जाली उखड़वाकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर महापौर अलका बाघमार लगातार निरीक्षण कर रही हैं। निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर महापौर ने बुधवार को लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उपअभियंता विकास दमाहे,सिद्धार्थ साहू एवं संबंधित ठेकेदार के साथ वार्ड क्रमांक 04 स्थित गया नगर, मुक्ति धाम के पीछे चल रहे नाली निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां पाए जाने पर महापौर ने तत्काल काम रुकवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाली निर्माण की बारीकी से जांच की। इस दौरान नाली के बेस में निर्धारित 4 इंच की जगह मात्र 2 इंच निर्माण पाया गया। इसी प्रकार नाली के राफ्ट टॉप में भी निर्धारित मापदंड के अनुरूप निर्माण नहीं मिला। महापौर ने मौके पर नाली की जाली उखड़वाकर निर्माण की वास्तविक स्थिति की जांच कराई और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण तरीके से दोबारा कार्य करने के निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने निर्माण कार्य में सही तकनीकी ढांचे एवं निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किए जाने पर ठेकेदार के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में सही स्लोप (ढलान) का होना बेहद आवश्यक है, ताकि बारिश एवं निस्तारी का पानी सुचारू रूप से बह सके और जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। निर्माण में बेस की मोटाई कम होने तथा अन्य तकनीकी कमियां पाए जाने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कमियों को दूर किए बिना कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य जनता के हित से जुड़े हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।लापरवाही या घटिया निर्माण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करें और कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद ही आगे का भुगतान एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें।


Related News

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की हो चुकी गिरफ्तारी

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ बेसिक स्कूल ग्राउंड

बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित बेसिक…
सांसद विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां, जिलेवासियों को दी राज्योत्सव की शुभकामनाएं

सांसद विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित…