• September 11, 2026

नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करें : महापौर अलका बाघमार

नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करें : महापौर अलका बाघमार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने वार्ड क्रमांक 13 एवं 25 में आईएएम चौक से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी, दुर्ग द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं मौके पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसे लंबित न रखा जाए, बल्कि संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल समाधान करते हुए निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाए।
महापौर अलका बाघमार ने क्षेत्र में खटाल संचालक द्वारा आसपास गंदगी फैलाए जाने की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नोटिस के बाद भी आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं का मौके पर ही संज्ञान लेकर उनका शीघ्र निराकरण करें, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित गति से आगे बढ़ सके और नागरिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके।

निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, राजस्व एवं बाजार विभाग प्रभारी शेखर चन्द्राकर, पार्षद मनीषा सोनी, विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, अरुण सिंह, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, करण यादव, विकास दमाहे सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।


Related News

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं…
SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आज स्वास्थ्य विभाग…
41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने बेसिक मैदान का किया निरीक्षण

41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह के 41वें…