• September 12, 2026

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन के झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह, दीप्ति दुबे बनी तीज क्वीन

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन के झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह, दीप्ति दुबे बनी तीज क्वीन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन उत्सव में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ पर्व की खुशियां आपस में साझा कीं। पोटिया स्थित चंद्राकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर शामिल हुईं और सावन के झूले एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन दीप्ति दुबे बनी, इसके अलावा किरण तिवारी द्वितीय और भारती दुबे ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की पूजा-अर्चना कर की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस नृत्य ने सबका दिल जीत लिया। तीज मिलन में जन्माष्टमी पर्व की खुशियां भी बिखरी और राधा कृष्ण का रुप धरी महिलाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। तीज मिलन समारोह में तीज क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समाज की वरिष्ठ महिला सदस्यों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज की अध्यक्ष अर्पणा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तीज मिलन समारोह में संगठन की संरक्षक भारती दुबे, अनीता पांडेय, संगीता शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। तीज मिलन में समाज के रायपुर और भिलाई के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। रायपुर अध्यक्ष कुसुम शर्मा, सरिता शर्मा, संध्या तिवारी, भिलाई अध्यक्ष अर्चना चौबे ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला सदस्यों को तीज उत्सव की बधाई दी। मंच संचालन छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज की अध्यक्ष अर्पणा तिवारी और आभार प्रदर्शन सचिव तनु मिश्रा ने किया। तीज मिलन उत्सव में छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज की उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, किरण मिश्रा, कोषाध्यक्ष रानी उपाध्याय, सह कोषाध्यक्ष सुषमा तिवारी, सलाहकार शीला चौबे, शकुंतला चौबे के अलावा समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में जुटी।


Related News

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित…
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा रिसाली मंडल (वार्ड 28, वी.आई.पी. नगर सामुदायिक भवन) एवं मरोदा-पुरैना मंडल…
संगठन सृजन प्रशिक्षण से बूथ स्तर तक मजबूत होगा कांग्रेस का संगठन : धीरज बाकलीवाल

संगठन सृजन प्रशिक्षण से बूथ स्तर तक मजबूत होगा कांग्रेस का संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन…