- September 12, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भाजपा रिसाली मंडल (वार्ड 28, वी.आई.पी. नगर सामुदायिक भवन) एवं मरोदा-पुरैना मंडल (मरोदा टैंक, माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर) में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्षों – सेवा, समर्पण एवं संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित _सेवा संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति बैठक_ दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी, रिसाली नगर निगम चुनाव सह-प्रभारी डॉ. श्रीमती श्वेता शर्मा जी एवं श्री आशु चंद्रवंशी जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर ,राष्ट्रगीत एवं राज्यगीत के साथ किया गया।
इस बैठक में अभियान की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। हमें बूथ स्तर तक इस सेवा भाव को लेकर जाना है और प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प के साथ इस अभियान को सफल बनाना है। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किए गए कार्य और उनका सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।श्री चंद्राकर जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सेवा कार्यों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करे और मोदी जी के 25 वर्ष के सेवाकाल को जन-जन तक पहुंचाए l
*दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी ने अपने उद्बोधन में कहा* कि माननीय प्रधानमंत्री जी का 25 वर्ष का सेवा काल अंत्योदय से सर्वोदय की यात्रा है। उन्होंने संगठन को नई दिशा दी है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोदी जी के विचारों को गांव-गांव, घर-घर तक ले जाने का संकल्प है।उन्होंने आगे कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर बूथ तक मोदी जी के विचारों को पहुँचाने का संकल्प है। इस पखवाड़े में सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, लाभार्थी संपर्क एवं बूथ सशक्तिकरण के कार्यों में जुटें।
*रिसाली नगर निगम चुनाव सह-प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा* कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में आज देश की नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्री अंशु चंद्रवंशी जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य होने हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी शक्ति का अहसास कराए और अधिक से अधिक जनसंपर्क कर मोदी जी के 25 वर्ष के सुशासन की गाथा घर-घर तक पहुँचाए। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र परिहार जी, श्री मनोज सोनी जी, श्री राजीव पाण्डेय जी, मंडल प्रभारी श्री दिनेश देवांगन जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, महामंत्री श्री दसरथ साहू जी, श्री गुड्डू झा जी, श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, विधायक प्रतिनिधि श्री गोविन्द साहू जी, वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा साहू जी, श्री अजीत चौधरी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी एवं श्रीमती शिखा तिवारी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रुपेश यादव जी एवं श्री मनोज साहू जी, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री केशव महिपाल जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री डामन सार्वा जी सहित पार्षदगण व दोनों मंडलों के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी ने किया।




