• September 13, 2026

उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ

उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज दशहरा मैदान, उतई में भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर दही हांडी एवं पोला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया एवं दही हांडी उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन एकता, उत्साह और हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं का सुंदर संगम है। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का तीजा-पोरा तिहार हमारी माटी और कृषि संस्कृति का प्रतीक है। तीज में मातृशक्ति के अटूट विश्वास और सुहाग की कामना का भाव है, तो पोला पर्व हमारे अन्नदाता किसानों के सच्चे साथी नंदी-बैलों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। इस प्रकार के आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ते हैं।

इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीगणेश चतुर्थी, तीजा एवं पोला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आयोजक जिला मंत्री युवा मोर्चा श्री हर्ष चंदेल जी, उतई मंडल महामंत्री श्री चंदू देवांगन जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, करगाडीह सरपंच एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री करण सेन जी, महामंत्री श्री राकेश देवांगन जी, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि श्री रुपेश पारख जी, श्री गौकरण चंदेल जी, श्रीमती ममता चंदेल जी, श्रीमती रानी देशलहरे जी, श्री भूपेन्द्र साहू जी, श्री सत्यम चंदेल जी, श्री पुरनेश चक्रधारी जी, श्री कुणाल चक्रधारी जी, श्री लोकेश चक्रधारी जी, श्री युवराज चक्रधारी जी एवं समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में नगर पंचायतवासी उपस्थित रहे।


Related News

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के…
पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित…
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा रिसाली मंडल (वार्ड 28, वी.आई.पी. नगर सामुदायिक भवन) एवं मरोदा-पुरैना मंडल…