• September 15, 2026

विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 दुर्ग। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी के निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।

विधायक जी ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, ज्ञान और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ भगवान गणेश की आराधना से करने की हमारी प्राचीन परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव हमारी आस्था का पर्व होने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को सुदृढ़ करने वाला उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्योहारों और उत्सवों का विशेष महत्व है। हमारे पर्व हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक सूत्र में पिरोते हैं।

इस अवसर पर निज सहायक युवराज बेलचंदन हितेश देशमुख, शिव देशमुख , शुभम् शर्मा, रिकेश सेन राजा यादव लक्ष्म कुमार नयन चंद्राकर नमन चंद्राकर, राहुल राजा चौहान रविन्द्र वर्मा निरंजन नेताम एवं परिवारजन उपस्थित थे।


Related News

स्वीकृति से संकल्प के यू-टर्न पर आई भाजपा सरकार, 18 लाख आवास की आड़ में गरीबों के साथ हुआ विश्वासघात: राकेश ठाकुर

स्वीकृति से संकल्प के यू-टर्न पर आई भाजपा सरकार, 18 लाख आवास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने रायपुर प्रेस…
17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 51 हजार दीप, आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव

17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की गौरवशाली सार्वजनिक सेवा…
गणेश उत्सव आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा का पर्व – मंत्री गजेन्द्र यादव

गणेश उत्सव आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा का पर्व –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर…