- September 15, 2026
17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 51 हजार दीप, आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
रिसाली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की गौरवशाली सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत रिसाली दशहरा मैदान में 17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज रिसाली नगर पालिक निगम सभागार में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के कर्मचारी, रिसाली मंडल एवं मरोदा-पुरैना मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*बैठक में**प्रत्येक बूथ पर 100 दीये:* रिसाली विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 100 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के लिए आशीर्वाद मांगा जाएगा।
. *हर चौक-चौराहा और धार्मिक स्थल होगा रोशन:* नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से दीप सज्जा एवं दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
*मुख्य आयोजन दशहरा मैदान में:* 17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में सामूहिक रूप से 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा – “यह सिर्फ दीया जलाने का कार्यक्रम नहीं है, यह 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद को प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाने का माध्यम है। सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रिसाली की जनता आशीर्वाद के दीये से अपना आभार व्यक्त करेगी।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शाम 5 बजे से साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था एवं 6 से 6:30 बजे तक भव्य रंगोली प्रदर्शन तथा दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा शाम 7 बजे सामूहिक रूप से 51 हज़ार दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा निगम के अधिकारियों को स्वच्छता एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में मुख्य रूप से निगम आयुक्ता मोनिका वर्मा, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, नरेन्द्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, गुड्डू, झा जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे नेताप्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीखा तिवारी, शकुंतला दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपेश यादव, मनोज साहू, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू,समाज सेवी सोनू राज सिंह सहित निगम के कर्मचारी, रिसाली एवं , मरोदा-पुरैना मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




