• September 17, 2026

प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में उत्सव का माहौल है, लेकिन इसके साथ ही आम जनता की समस्याओं और बढ़ती महंगाई पर भी गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। चीनी की बढ़ती कीमतों से लेकर रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों के खर्च तक आम आदमी परेशान है। सरकार को इन मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल सेवा संकल्प के रूप में मनाने के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान धोखा दिवस के रूप में भी याद किया जाए, ताकि देश में व्याप्त इन समस्याओं पर चर्चा हो और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना पड़े। तभी देश में दिया जलाना और जन्मदिन का उत्सव मनाना वास्तव में अच्छा लगेगा।

वोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देना अपनी जगह है, लेकिन देश के करोड़ों परिवारों की परेशानियों और उनके सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को महंगाई, रोजगार, किसानों की समस्याओं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


Related News

भगवान रामचंद्र,कृष्ण,हनुमान का जन्मदिन एक दिन मनाया जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक महीने मनाया जाएगा : कांग्रेस

भगवान रामचंद्र,कृष्ण,हनुमान का जन्मदिन एक दिन मनाया जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे…
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पीएससी अभ्यर्थियों की शिकायतों का पारदर्शी तरीके से समाधान जरूरी — कांग्रेस

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पीएससी अभ्यर्थियों की शिकायतों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए…
नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले – शहर की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता…