• September 17, 2026

प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में उत्सव का माहौल है, लेकिन इसके साथ ही आम जनता की समस्याओं और बढ़ती महंगाई पर भी गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। चीनी की बढ़ती कीमतों से लेकर रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों के खर्च तक आम आदमी परेशान है। सरकार को इन मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल सेवा संकल्प के रूप में मनाने के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान धोखा दिवस के रूप में भी याद किया जाए, ताकि देश में व्याप्त इन समस्याओं पर चर्चा हो और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना पड़े। तभी देश में दिया जलाना और जन्मदिन का उत्सव मनाना वास्तव में अच्छा लगेगा।”

वोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देना अपनी जगह है, लेकिन देश के करोड़ों परिवारों की परेशानियों और उनके सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को महंगाई, रोजगार, किसानों की समस्याओं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
51 हजार दीपों से जगमगाया दुर्ग शहर क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश

51 हजार दीपों से जगमगाया दुर्ग शहर क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की…
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग में आज भगवान श्री विश्वकर्मा…