- September 17, 2026
51 हजार दीपों से जगमगाया दुर्ग शहर क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ दुर्ग शहर क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर निगम मुख्यालय, अटल परिसर, हिंदी भवन एवं डाटा सेंटर सहित नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे शहर को रोशन किया गया।
अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रति व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या 6 बजे नगर निगम मुख्यालय में महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में डाटा सेंटर में सभापति श्याम शर्मा, हिंदी भवन में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर तथा अटल परिसर में लीलाधर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों के पार्षदों एवं एल्डरमेनो ने अपने नेतृत्व में अपने-अपने वार्डो में वार्ड नागरिको के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अटल आवास के लाभान्वित हितग्राहियों सहित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस सामूहिक आयोजन के माध्यम से पूरा दुर्ग शहर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सेवा यात्रा केवल 25 वर्षों का पड़ाव नहीं है, बल्कि यह करोड़ों देशवासियों के विश्वास, परिश्रम और आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाली यात्रा है। उनकी सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रयासों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाना है।
महापौर ने कहा कि सेवा का सफर, संकल्प की नई उड़ान’ के भाव के साथ प्रारंभ होने वाला यह अभियान प्रधानमंत्री जी की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शहरवासियों की सहभागिता सेवा और सुशासन के प्रति जनभावना को प्रदर्शित करती है।
कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, देव नारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, निलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, शिव नायक, पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, गुलशन साहू, मनीष कोठारी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होंगे विभिन्न आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा 18 सितंबर से 3 अक्टूबर, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ 17 से 21 सितंबर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर, ‘आंगन मिलन सेवा’ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर एवं 12 से 14 अक्टूबर, ‘सेवा की कहानी’ 17 से 21 अक्टूबर, ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प’ 7 अक्टूबर, ‘जल जन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ 23 से 25 सितंबर, ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ 29 सितंबर, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 9 अक्टूबर तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।




