• September 18, 2026

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, कलेक्टर, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए जाने की तस्वीरों को लेकर कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिला सचिव लोचन यादव ने टिप्पणी की है।
लोचन यादव ने कहा कि भाजपा के नेता स्वयं को सनातनी और कट्टर हिंदू बताते हैं तथा सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की बात करते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से जुड़े दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप जलाने की तस्वीरें सामने आना निश्चित रूप से धार्मिक मर्यादा और परंपराओं को लेकर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा में आस्था और शुभता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों में धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
कांग्रेस जिला सचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातनी और कट्टर हिंदू होने का केवल दिखावा करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सनातन संस्कृति की परंपराओं और मर्यादाओं का पालन व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था को राजनीतिक आयोजन का स्वरूप देने से पहले उससे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है।
श्री यादव ने कहा कि किसी भी धार्मिक अथवा सांस्कृतिक आयोजन की गरिमा उसके दिखावे से नहीं, बल्कि उसमें अपनाई जाने वाली मर्यादा, आस्था और परंपराओं के सम्मान से तय होती है। भाजपा नेताओं को इस विषय पर आत्ममंथन करना चाहिए।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…