• September 19, 2026

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8 किलोमीटर लंबी जर्जर मुख्य सड़क के नवनिर्माण की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ने जिला प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश, दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत एवं नवनिर्माण की मांग की। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD), दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी लिखित शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि चंडी मंदिर से गया नगर, रामनगर, उरला होते हुए राम मैरिज गार्डन तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क PWD के अधीन है और वर्तमान में बेहद जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, धंसाव और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आवागमन जोखिमपूर्ण बना हुआ है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, गड्ढों के कारण दो ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। ऐसी स्थिति में सड़क की तत्काल मरम्मत आवश्यक है।

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन के समक्ष मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं—

1. सड़क का तत्काल विभागीय निरीक्षण कराया जाए।
2. सड़क के नवनिर्माण/डामरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।
3. नवनिर्माण कार्य शुरू होने तक सड़क के गड्ढों की तत्काल अस्थायी मरम्मत कराई जाए।

अधूरे खेल मैदान का मुद्दा भी ज्ञापन में शामिल

इस दौरान उरला के स्थानीय नागरिकों ने प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े खेल मैदान की समस्या से भी अवगत कराया। नागरिकों ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण पूर्ण नहीं होने के कारण बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नागरिकों की मांग को भी ज्ञापन में शामिल करते हुए खेल मैदान का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि क्षेत्र की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है और इसके कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में शीघ्र पहल नहीं होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित में आंदोलन एवं चक्काजाम किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, अजय शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, मनीष बघेल, पूर्व पार्षद सुश्री जमुना साहू, बृजलाल पटेल, लिखन साहू, दुष्यंत देवांगन, फिरोज खान, विजेंद्र भारद्वाज, सुनीत घोष, अनीस रजा, राहुल शर्मा, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, चैतन्य बंछोर, अमोल जैन, भूपेंद्र सेन, असगर अली, आयुष शर्मा, कुंभकरण साहू, संतोष साहू, भानु पटेल, रामऊ साहू, प्रहलाद साहू सहित उरला क्षेत्र के स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…