• September 20, 2026

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 2:00 बजे महाराजा चौक स्थित मनमोहन होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कर्मचारियों की रोकी गई वेतनवृद्धि की बहाली, प्रदेश संगठन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण तथा अधिकारी-कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान रोकी गई वेतनवृद्धि को पुनः बहाल कराने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने तथा आवश्यक होने पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विशेष जोर दिया गया तथा अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को संघ से जोड़ने का आह्वान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में शुभम गोईर (संभाग अध्यक्ष), राजूलाल चंद्राकर (जिला अध्यक्ष), नरेंद्र मनहरे, विनोद उपाध्याय, शिवा परिहार, धनवर्धन चंद्राकर, राखी कुंडे, लक्ष्य गोईर, महेंद्र धर्मकार, नीरज धर्मकार, रामशंकर सोनी, पवन नायक, चित्ररेखा चंद्राकर, राजदीप कसार, रतनदीप कसार, निखिल कोसरिया, रूपेश नायक, भाग्यश्री सूर्या, महेश रगड़े, विवेक साल्वेंकर, विनीत वर्मा, अनुपम ताम्रकर, साक्षी चौहान, गंगा राम यादव इत्यादि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

 


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…