- September 20, 2026
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में गणपति बप्पा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में विराजमान विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के पावन दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
विधायक जी ने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं है, यह हमारी युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सुंदर माध्यम है। यह पर्व हमारी सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाता है और पूरे समाज को भक्ति और उत्साह के साथ जोड़ता है।
आज के कार्यक्रमों की श्रृंखला में विधायक श्री चंद्राकर जी सर्वप्रथम *रुआबांधा सेक्टर स्थित गणेश मैदान गार्डन* में गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने *न्यू खुर्सीपार भिलाई* में नव युवा मित्र मंडल के पंडाल, *पॉवर हाउस भिलाई नेताजी सुभाष मार्केट* स्थित गणेश पंडाल, *सेक्टर 02 भिलाई* के गणेश पंडाल तथा *मिनी स्टेडियम पदनाभपुर दुर्ग* में स्थापित भव्य पंडाल में बप्पा के दर्शन किए। पदनाभपुर में उन्होंने रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर रामेश्वरम के 22 पवित्र तीर्थ कुंडों पर आधारित भव्य पंडाल का भी दर्शन किया।
इस अवसर पर रुआबांधा में निलेश अग्रवाल श्री सुनील साहू जी, श्री विपुल वर्मा जी, श्री विश्वरूप वर्मा जी, श्री प्रकाश पटेल जी, श्री विश्वमूर्ति तिवारी जी, श्री प्रकाश ध्रुव जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, श्रीमती रुखमणी साहू जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, पार्षद श्रीमती शिला नारखडे जी, श्री तेजेश्वी सोनवानी जी, श्री अरविन्द नारखडे जी, श्री सुधीप साहू जी, श्रीमती पदमा वर्मा जी, श्रीमती अभिलाषा मिश्रा जी, श्रीमती मनीषा चंद्राकर जी, श्रीमती अर्चना भारतद्वाज जी, श्री संदीप जी, श्रीमती सुजाता होता जी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे वहीं न्यू खुर्सीपार में नव युवा मित्र मंडल समिति अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल जी, संरक्षक श्री सीरीश अग्रवाल जी, श्री सतीश अग्रवाल जी, श्री मनीष अग्रवाल जी, श्री नवीन शर्मा जी, श्री गिरीश माहेश्वरी जी, श्री दीपक बंसल जी, श्री विकास केसरवानी जी सहित समिति के सदस्यगण, सेक्टर 02 में अध्यक्ष एवं पार्षद श्री जे श्रीनिवास जी, उपाध्यक्ष श्री गुरुमूर्ति जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पॉवर हाउस व पदनाभपुर में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।




