• September 21, 2026

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय भादवा मेले के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाआरती एवं हवन-पूजन के साथ मेले के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा दरबार परिसर भक्तिमय हो उठा। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते नजर आए।
भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने हवनकुंड की परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवनकुंड में नारियल अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर परिवार एवं प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री विनोद अरोरा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, एल्डरमैन तोखन सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राहुल शर्मा, कांग्रेस नेता चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, पार्षद प्रकाश गीते, पूर्व पार्षद ऋषभ जैन (बाबू) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
दोपहर बाद दरबार परिसर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की व्यवस्था में दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन, मनीष जैन, सुश्री पायल जैन, गौरव बजाज, महावीर बाफना, संतोष छाजेड़, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, प्रशांत शर्मा, मनीष छाजेड़, राकेश कुंमट, नरेश भंडारी, राकेश धारीवाल, मोंटी सोनी, रूपल गुप्ता, गूंजा पींचा सहित अन्य सदस्य जुटे रहे।

10 दिनों तक भक्ति और आस्था का बना रहा माहौल

भादवा मेले के पूरे 10 दिनों तक श्री रामदेव बाबा दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा। प्रतिदिन देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा जम्मा जागरण एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार पहुंचकर परचों का लाभ भी प्राप्त किया।
भादवा मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रतिदिन शाम से देर रात तक नवकार परिसर में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मेले की भव्यता और धार्मिक आस्था को और अधिक जीवंत कर दिया।


Related News

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…
सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन…